जम्बूद्वीपे : एक सूत्र में बंधा अखण्ड भारत कब- कब टूटा
आपने अक्सर ये मंत्र जरूर सुना होगी -- जम्बू द्वीपे भरतखंडे आर्यावर्ते देशांतरगते....... इस मंत्र में ' जम्बूद्वीपे' को पृथ्वी के 7 द्विपो ( जम्बू, प्लक्ष, शाल्मल, कुश, क्रोच, शाक और पुष्कर) में से एक बताया गया है। जो सभी द्वीपो के मध्य स्थित है। जम्बूद्वीपे को ' अखंड भारत' के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। वर्तमान में अखंड भारत को लेकर लोगों की अपनी अलग - अलग अवधारणा रही है। जिसे लेकर चार मत निकलते है। 1. भारत के साथ पाकिस्तान और चीन अधिकृत कश्मीर। 2. 1947 के बटवारे के पहले का भारत (भारत, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश) 3. भारत के साथ पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, म्यांमार, श्री लंका, नेपाल तथा भूटान। 4. भारत, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, म्यांमार, श्री लंका, नेपाल तथा भूटान के साथ ईरान, थाईलैंड, कंबोडिया तथा इंडोनेशिया। • आइए जानते है। भारतवर्ष इतिहास में कब-कब एक सूत्र में बंधा था। तथा कब - कब टुकड़ों में बटा। इतिहास गवाह है, कि भारतवर्ष जब- जब कमजोर पड़ा हैं। तब-तब भारत खंडों में ...