प्रमुख विचारक जॉन लॉक के विचार ( John locks )

   जॉन लॉक ( 1632- 1704 ई) 17 वी शताब्दी का प्रसिद्ध अंग्रेज विचारक था। उसे उदारवाद का जनक माना जाता है। जिनके विचार अमेरिका संविधान के प्रस्तावना तथा फ्रांसीसी क्रांति के मानव अधिकारों की घोषणा में उनके विचार देखे जा सकते है। आइए संक्षिप्त में जानते हैं।
                       ( चित्र : जॉन लॉक )

1. जॉन लॉक में जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकार को मानवता प्राकृतिक अधिकार माना। मनुष्य इन्हीं अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य का निर्माण करता है।

2. उन्होंने राजा के देवी अधिकार के सिद्धांत को खंडन किया। सरकार स्वयं व्यक्ति के निष्ठा से बंधी होती हैं। राजा का कर्तव्य होता है प्रजा की सेवा करना।

3. लॉक ने राज्य के संबंध में सीमित संप्रभुता का सिद्धांत प्रतिपादित किया। सरकार का स्वरूप चाहे जनतांत्रिक हो या राजतांत्रिक उसके अधिकार सीमित होते हैं। कोई भी सरकार व्यक्ति के प्राकृतिक अधिकारों जीवन, स्वतंत्रता, समानता और संपत्ति का उल्लंघन नहीं कर सकती।

4. लॉक के विचारों का प्रभाव अमेरिका संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फ्रांसीसी क्रांति में मानव और नागरिक अधिकारों की घोषणा में भी लॉक के विचार देखे जा सकते हैं। लॉक के विचारों ने सामंती शासन प्रणाली पर चोट कर जनतांत्रिक सरकार की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था क्या है? स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था की विशेषताएं, उद्देश्य, लाभ और हानियां!

ब्रिटिश भारत द्वारा अगस्त प्रस्ताव लाने के पिछे मंशा क्या थी? भारतीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग ने उसका विरोध क्यों किया? What was the intention behind bringing the August offer by British India? Why did the Indian Congress and the Muslim League oppose it?