क्या है हिंदू होने का मतलब ?

    
    में आप से कहूं। कि लगभग 12वी सदी से पहले भारत भूमि पर कोई " हिंदू नाम का शब्द " था ही नहीं। तो आप शायद ही विश्वास करेंगे। पर यह सत्य है। हिंदू मूलतः भारतीय शब्द नहीं है। यह सिंधु (या सिंधु) नदी के पार की भूमि और लोगों को संदर्भित करने के लिए पहले यूनानियों और फिर फारसियों द्वारा दिया गया एक शब्द है। "हिन्दू धर्म" शब्द 12वीं-13वी सदी में ही आम प्रयोग में आया। फिर, इस शब्द का इस्तेमाल मूल रूप से बाहरी लोगों द्वारा हिंदुओं के "इस्म" का वर्णन करने के लिए किया।

 हिंदू को भौगोलिक पहचान से जोड़कर देखते हैं। वह कहते हैं, 'हिमालय और हिंद महासागर के बीच की जमीन पर रह रहे लोग हिंदू हैं। यह एक भौगोलिक पहचान है। आज भी यह देश उत्तर भारत में हिंदुस्तान कहलाता है, क्योंकि लोग किसी धर्म के बारे में नहीं, बल्कि जमीन के बारे में बात कर रहे होते हैं। बाकी दुनिया हमें हिंदू कहती है, क्योंकि वह हमें खुद से अलग रूप में देखती है।' यानी हिंदुओं को सिर्फ धर्म से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
हिन्दू इस धरती का नाम था, और सनातन धर्म यहां का धर्म। आज योग की विश्व में जो प्रतिष्ठा मिली है। वह हिंदुओ की देन नहीं, बल्कि सनातनी देन है। मैं कहता हूं, अगर आप अफ्रीका में पैदा हुए एक हाथी को अफ्रीकन हाथी कह सकते हैं तो फिर हिंदुस्तान में पैदा हुए एक व्यक्ति को एक हिन्दू हिंदू व्यक्ति कहने में समस्या क्या है? इसी तरह से यहां पैदा हुए हर व्यक्ति भी हिंदू है। इसी आधार पर आप भी हिंदू माने जायेगे। इसी तरह जो इस धरती पर पैदा हुए वे हिन्दू कहलाये।

  में कहता हु। इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज़रूरत ही नहीं, बल्कि यह पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। जो इस धरती पर रहते है। वो सभी हिंदू है। आज जो देश में जो लोग मुस्लिम धर्म मानते है। उसके पूर्वज हिन्दू ही थे। इस्लाम धर्म का उद्भव ही 7वी सदी में अरब देशों में हुआ। वो तो मुस्लिम विदेश आक्रांताओं के बल के प्रयोग और डर से मुस्लिम धर्म अपनाया है। परंतु थे, तो हिंदू ही। भारत के सब लोग ‘सांस्कृतिक राष्ट्रीयता और डीएनए से हिंदू’ हैं। देश में अल्पसंख्यक की कोई अवधारणा नहीं है, क्योंकि अल्पसंख्यक कोई है ही नहीं।

हिंदू तो हमारी भौगोलिक पहचान है। हमने अपनी पहचान इस धरती के भौगौलिक गुणों के साथ जुड़ी है। यहां रहने वाला हर व्यक्ति सनातनी है। जो अपने आप को सनातन मानता है। जय श्री राम !!!

    

Comments

  1. जय श्री राम

    ReplyDelete
  2. गर्व से कहो हम हिन्दू हैं 🚩

    ReplyDelete

Post a Comment

you can give your suggestion

Popular posts from this blog

स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था क्या है? स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था की विशेषताएं, उद्देश्य, लाभ और हानियां!

प्रमुख विचारक जॉन लॉक के विचार ( John locks )

ब्रिटिश भारत द्वारा अगस्त प्रस्ताव लाने के पिछे मंशा क्या थी? भारतीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग ने उसका विरोध क्यों किया? What was the intention behind bringing the August offer by British India? Why did the Indian Congress and the Muslim League oppose it?